जलालपुर, अम्बेडकर नगर। बुधवार को आंगन का उत्सव/आंगन मिलन सेवा के तहत पोषण अभियान के अंतर्गत स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम चिलवनिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ बालक-बालिका श्रद्धा, पल्लवी, सेजल, रुद्रा, वान्य, अनमोल और युवराज को मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता केशरी नंदन त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि केशरी नंदन त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं। पोषण अभियान से बच्चों और माताओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने माताओं से अपील की कि वे बच्चों के पोषण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।

कार्यक्रम का संयोजन मुख्य सेविका संजू वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता केशरी नंदन त्रिपाठी, नि. किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विकास निषाद, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेनु प्रजापति और राजा जायसवाल ने महिलाओं की गोद भराई रस्म तथा छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया।

इस दौरान सरला, रेखा, रेखा कुमारी, मनभावती समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने