बलरामपुर -पीड़ित प्रार्थिनी सितारा ने जिलाधिकारी बलरामपुर को एक प्रार्थना पत्र देकर कहा कि प्रार्थिनी का पति अपनी रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। प्रार्थिनी के पति व देवर के बीच बंटवारा भी हो चुका है। प्रार्थिनी के देवर ने जबरदस्ती व अपनी दबंगई के बल बुते पर प्रार्थिनी का मकान को कब्जा कर लिया है। जिससे प्रार्थिनी अपने बच्चों सहित घर के बरामदे में रहने के लिए मजबूर हैं। प्रार्थिनी की शादी में जो सामान मायके से मिला था। विपक्षी अब्दुल वाहिद पुत्र खुर्शेद अली जो कि प्रार्थिनी का देवर है। प्रार्थिनी के सामान को  हड़पने की नियत से प्रार्थिनी के हिस्से का मकान पर ताला लगा लगाकर कब्जा कर लिया है। प्रार्थिनी ने अपने हिस्से का मकान व सामान मांगने पर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान-माल की धमकीं भी दे रहे हैं,तथा यह भी कहते हैं कि उक्त मकान में तुम्हारा कोई हिस्सा नहीं है, यह हमारे पूर्वजों का मकान है। बरसात के दिनों में प्रार्थिनी खुले बरामदे में रहने के लिए मजबूर हैं। विपक्षी का कहना है,कि तुम्हारे पति देव अगर यहां आकर कुछ भी कहेंगे,तो उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवा दूंगा। प्रार्थिनी काफी भयभीत और डरी हुई है। इस सम्बन्ध में प्रार्थिनी स्थानीय थाना कोतवाली उतरौला में कई बार प्रार्थना पत्र दिया , लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। प्रार्थिनी थक हार व विवस होकर जिलाधिकारी बलरामपुर से लगाईं न्याय गुहार लगाते हुए कहा कि विपक्षी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर प्रार्थिनी का मकान व सामान दिलाए जाने का नितांत आवश्यक है।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने