जनपद बलरामपुर - गुरुवार को स्थानीय मोहन लाल राम लाल इंटर कॉलेज शिवपुरा में जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद के देखरेख में जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अलग अलग विद्यालयों के बच्चों ने योगासन का प्रदर्शन कर मन मोह लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य अम्बरीष पाण्डेय ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।
जनपदीय प्रयोगिता में सब जूनियर वर्ग में आनंद त्रिगुणायत प्रथम, मोहित कसौधन द्वितीय, विराट मिश्रा तृतीय रहे बालिका वर्ग में नैन्सी प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, मानसी तृतीय रहे।
जूनियर वर्ग में विवेकानंद प्रथम ,अतुल कश्यप द्वितीय, आशुतोष तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, तृप्ति द्वितीय, सरोजा तृतीय रहे।
सीनियर वर्ग वर्ग में कृष्ण कुमार ,हिमांशु यादव द्वितीय ,शिवा कसौधन तृतीय स्थान, बालिका वर्ग में आफरीन प्रथम, सोनल द्वितीय और राधा तृतीय स्थान पर रहे।
जनपदीय प्रतियोगिता में विजेता आगामी तीन अक्टूबर को जगत जीत इंटर कालेज श्रावस्ती में मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अम्बरीष पाण्डेय ने कहा योगी सरकार में युवाओं के खेलकूद पर वर्तमान योगी सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है । यूपी सरकार और एसजीएफआई के द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्कूली बच्चों को मेडल जीतने पर 80 हजार 50 हजार और 30 हजार रुपए दे रही है ।
साथ ही इन्हीं खिलाड़ियों को खेल कोटा के तहत सरकारी नौकरी के रास्ते खोल रही है।
सभी बच्चों को खेलों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव मो. सुहेल, पंकज पांडे, अर्पण पाण्डेय, उमेश तिवारी, नवीन पाल, मदन लाल, संयोजक अभय शंकर ,प्रेम चन्द्र शुक्ला सहित दर्जनों शिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know