बलरामपुर- नगर क्षेत्र में डीजे के संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध एवं शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के संबंध में आज आदर्श नगर पालिका परिषद कार्यालय में नगर के डीजे संचालकों के साथ संवाद किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने डीजे संचालकों से शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों और दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
अध्यक्ष ने कहा कि कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर में किसी भी आयोजन के दौरान निर्धारित नियमों की अनदेखी न हो और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए,यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।
उन्होंने डीजे संचालकों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों के अनुरूप ही अपने उपकरणों का संचालन करें तथा ऐसा कोई कार्य न करें,जिससे आमजन को असुविधा हो अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो।
डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ नगरवासियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना है। इसके लिए सभी वर्गों और डीजे संचालकों का सहयोग आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्देशों का पालन और नागरिकों की सुविधा—दोनों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए नगर में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण कायम रखने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान डीजे संचालकों से अपेक्षा की गई कि वे प्रशासन के निर्देशों में सहयोग प्रदान करते हुए निर्धारित नियमों के अनुसार ही कार्य करेंगे। बैठक में गोविंदा चैहान राहुल नाइट डीजे, रोहन वर्मा विराट डीजे, सुरेश सोनी शिवम डीजे, सुयश श्रीवास्तव सुयश डीजे, मनोज गुप्ता वासु डीजे, उमेश चौधरी विक्की डीजे, आकाश नाइट डीजे, समीर खान समीर डीजे, पल्टू डीजे आदि उपस्थित रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने