आनंद नगर के मिल मंदिर में धूमधाम से मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी
नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी राजेश जायसवाल के नेतृत्व में होगा भव्य जन्मोत्सव, नगरवासियों में उत्साह
आनंद नगर। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आनंद नगर स्थित मिल मंदिर में जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी राजेश जायसवाल के सहयोग एवं सहभागिता से मिल मंदिर के पुजारी पंडित रामाज्ञा, राम-राम ग्रुप के सभी सदस्यों तथा समस्त नगरवासियों की ओर से भगवान श्रीकृष्ण का भव्य जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक आयोजन एवं भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की झांकी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना एवं जयकारों के साथ जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की उम्मीद है।
हिंदी संवाददाता न्यूज़
अतीश मणि त्रिपाठी
कंट्री हेड की रिपोर्टिंग

.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know