कराटे चैंपियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड

लखनऊ, 26 सितंबर। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, आनंद नगर कैम्पस की कक्षा-8 की प्रतिभाशाली छात्रा रान्या वाजपेयी ने ऑल इंडिया ओपन कराटे टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। रान्या ने यह उपलब्धि 38 से 42 किग्रा भारवर्ग में अर्जित की है। चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड मॉडर्न शोटोकान फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में किया गया।

यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन, श्री ऋषि खन्ना ने दी। श्री खन्ना ने बताया कि इस चैंपियनशिप में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर कराटे में अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फुर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते गोल्ड मेडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने के संकेत दिए हैं।

सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गांधी ने विद्यालय की इस होनहार बाल खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने