बलरामपुर-एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में गुरुवार की देर शाम उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया जलाकर एक महीने तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों ,कर्मचारियों व एन सी सी कैडेटों ने महाविद्यालय परिसर को दीयों की जगमगाहट के साथ रोशन किया।
         महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय की अध्यक्षता एवं महाविद्यालय के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान के संयोजकत्व में  उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल को दृष्टिगत रखते हुए आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित करके सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि  जब हम 'दीया' शब्द सुनते हैं, तो हमारे मन में प्रकाश, उम्मीद और अंधकार को मिटाने वाली एक छवि उभरती है। लेकिन जब इस दीये के साथ 'आशीर्वाद' शब्द जुड़ जाता है, तो यह केवल मिट्टी का एक पात्र नहीं रह जाता, बल्कि यह हमारे बड़ों के प्रेम, उनके अनुभवों और उनके त्याग का एक पावन प्रतीक बन जाता है। 
        इस अवसर पर मुख्य नियन्ता प्रो0 वीणा सिंह,प्रो0 रेखा विश्वकर्मा, प्रो0 मोहिउद्दीन अंसारी,प्रो0 तबस्सुम फरखी,प्रो0 दिनेश कुमार मौर्य,डॉ अरुण कुमार, डॉ मानसी पटेल,डॉ प्रखर,त्रिपाठी, डॉ सद्गुरु प्रकाश, डॉ आलोक  शुक्ल, डॉ आशीष लाल, डॉ अनुज सिंह,डॉ स्वदेश भट्ट,डॉ कृतिका तिवारी,मोहम्मद अकमल,डॉ एस के त्रिपाठी, डॉ सुनील कुमार शुक्ल, डॉ राम रहीस,डॉ के के सिंह,डॉ राजन प्रताप,डॉ  रमेश शुक्ल, डॉ अभिषेक कुशवाहा, डॉ लवकुश पाण्डेय,नीरज सिंह,डॉ राजकुमार चौहान, सुशील मिश्र सहित कई शिक्षक,शिक्षणेत्तर कर्मचारी व एन सी सी कैडेट्स मौजूद रहे।

                  हिन्दी संवाद न्यूज से
                    रिपोर्टर वी. संघर्ष
                        बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने