औरैया // मौसम में ही रहे बदलाव के साथ तेजी से बढ़ रहे वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों के बीच रविवार को बिधूना तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असजना में हुए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में अव्यवस्थाएं नजर आईं मेले में लैब टेक्नीशियन के न पहुंचने से मरीजों को बिना किसी खून जांच के ही महज दवाओं के भरोसे वापस लौटना पड़ा।
रविवार दोपहर आरोग्य मेले की पड़ताल के दौरान करीब 23 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे डॉ. शुभम मिश्रा, फार्मासिस्ट रामअवतार, वार्ड बॉय शिवा और नर्स तो मौजूद मिले लेकिन जांच की सुविधा पूरी तरह से ठप रही इसके चलते अब मरीजों को जांच कराने के लिए 10 से 12 किमी दूर बिधूना सीएचसी के चक्कर काटने पड़े जांच में सामने आया कि असजना केंद्र पर तैनात लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी HIB जागरूकता अभियान के तहत फील्ड में लगा दी गई है जिस कारण वह मेले में उपस्थित नहीं हो सके इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीपी शाक्य ने बताया कि संबंधित कर्मचारी की अनुपस्थिति के कारणों की जानकारी ली जा रही है HIB अभियान में ड्यूटी की बात संज्ञान में आई है, जल्द ही आरोग्य मेले के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know