जलालपुर ,अम्बेडकर नगर । जन्माष्टमी के पर्व पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। नगर के अलग-अलग इलाकों में भव्य झांकियां सजाई गईं और भजन-कीर्तन का दौर चला। कोतवाली परिसर में कोतवाल अजय प्रताप यादव की अगुवाई में हजारों भक्तों ने श्रीकृष्ण भजनों पर आराधना की, भक्ति गीतों से पूरा परिसर गूंजता रहा। बाबा पलटूदास मंदिर में बाबा रामप्रसाद दास ने विधिवत पूजा-अर्चना कर जन्मोत्सव मनाया। माता-पिताओं ने अपने बच्चों को राधा और कृष्ण की वेशभूषा में सजाया, जिससे हर तरफ कन्हैया की झलक दिखी। संगत मंदिर के बाहर श्री बालाजी शक्ति समिति ने जीवंत झांकी सजाई, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। वहीं श्री शीतला माता मठिया मन्दिर, चक्र सुदर्शन मंदिर, दुर्गा माता मठिया मन्दिर और डाकखाना परिसर स्थित मंदिरों को रोशनी व फूलों से सजाया गया, भक्तों ने रात्रि जागरण कर भगवान जन्मोत्सव का कार्यक्रम किया। पूरे जलालपुर में इस पावन अवसर पर भक्ति का ऐसा माहौल रहा कि हर कोई भगवान कृष्ण की लीलाओं में खोया नजर आया ।
जन्माष्टमी की धूम: भव्य झांकियों व भजन-कीर्तन से गूंजे मंदिर
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know