उतरौला बलरामपुर - थाना गैंड़ास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पंचायत पिपरा राम के ग्राम बजर मुंडा में शनिवार रात्रि में एक विवाहिता लीलावती आयु लगभग (30)वर्ष का शव घर के भीतर चारपाई पर मिला। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि लीलावती ने खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। जब उनको घटना की जानकारी मिली तो शव को फंदे से उतार कर चारपाई पर लिटा दिया गया था। थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थ नगर के निवासी मृतका के पिता राम प्रकाश का कहना है, कि उनकी पुत्री का विवाह लगभग 11 वर्षों पूर्व बजरमुंडा के निवासी अमित कुमार के साथ हुआ था दोनों से पांच वर्ष का एक पुत्र व ढाई वर्ष की एक पुत्री भी है अमित कुमार अहमदाबाद में रहकर नौकरी करता है। शनिवार की रात्रि में उन्हें फोन करके  मामले की जानकारी दी, तो वह अपनी पुत्री के घर पहुंचे। मामला संदिग्ध होने पर उन्हो ने यू पी डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने रात्रि में लगभग सात बजे एम्बुलेंस के द्वारा  शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला पहुंचाया गया। मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को ससुराल के लोग आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। वह फोन पर अपने उत्पीड़न की बात बताया करती थी। उसका यह भी कहना है कि उसने थाने पर मामले की सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करने कीफरियाद की है। थाना गैंड़ास बुजुर्ग के प्रभारी हरीश सिंह ने बताया कि मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर ही उचित कार्यवाही की जाएगी।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने