रिपोर्ट**सैय्यद जावेद अख्तर***



उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की सरीला तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर तेज तर्रार जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के साथ ही पुलिस कप्तान मृगांक शेखर पाठक ने 48 फरियादियों की शिकायतें सुनकर अपनी बेहतर समझ बूझ का मुजाहिरा करते हुते आठ का किया बेहतर तरीके से मौके  पर डिस्पोजल, जबकि बाकी शिकायतों का वख्त पर बेहतर तरीके से डिस्पोजल करने की जिम्मेदारों को दी सख्त हिदायत। वहीं सरीला सीओ शाहरुख खान की इलाके में शानदार पुलिसिंग के जरिये अपराधियों की धरपकड़ के साथ ही आम लोगों को उनकी सुरक्षा का बेहतरीन एहसास दिलाने की पहल पर तारीफ की गई। जबकि  पांच जरूरतमंद व्यक्तियों को आवासीय पट्टे सौंपे गये। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा स्कीम के तहत ज्यादा से ज्यादा इलाके में फसल बीमा कराने के साथ ही स्कीम के लिये किसानों को जागरूक करने में बेहतरीन हिस्सेदारी निभाने वाले 3 किसानों को लैटर देकर उनकी हौसला अफजाई की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि  फरियादियों की परेशानी को पूरी संजीदगी के साथ सुनते हुये नियम के तहत दमदार हल मुहय्या कराया जाये।जबकि फरियादी की परेशानी दूर होने के बाद उस्से मिलकर मामले की पूरी जानकारी भी ली जाये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को हिदायत देते हुये कहा कि जनसुनवाई और संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतें शासन की प्राथमिकताओं से जुड़ी होती हैं, इसलिये इनका हल निकालते वख्त किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिम्मेदार खुद मामलों की निगरानी करते वख्त ये तय करें कि फरियादियों की फरियाद  जमीनी तौर पर पूरी तरह से हल हो। संपूर्ण समाधान दिवस में खासतौर से राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, समाज कल्याण, कृषि, पंचायत सहित आवास से जुड़ी शिकायतें आई। इस मौके पर तेज तर्रार जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के साथ ही पुलिस कप्तान मृगांक शेखर पाठक के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे सरीला सीओ शाहरुख खान।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने