***हादसे का गवाह मौके पर मौजूद मुसाफिर सुनील कुमार ***
***जेवर थाना पुलिस की गिरफ्त में हादसे का शिकार स्लीपर बस का ड्राइवर पवन सहित दूसरा ड्राइवर और कंडक्टर योगेश*** 



रिपोर्ट***सैय्यद जावेद अख्तर***



उत्तर  प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के  यमुना एक्सप्रेस-वे में जेवर एयरपोर्ट से 500 मीटर की दूरी पर सीलीपर बस में आग लगने से हुये दर्दनाक हादसे में बस में बैठी नौ सवारियों की जिन्दा जलकर मौत हो गई। जबकि बाकी मुसाफिर बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये। हादसे का शिकार हुई दिल्ली से महोबा जा रही बस में  हमीरपुर के मुस्कुरा की 65 साल की सुमन गुप्ता नाम की महिला जो दिल्ली में नौकरी कर रहे बेटे से मिलकर वापस अपने घर जा रही थीं, की जिन्दा जलने से  दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि हादसे के वख्त बस में करीब 35 सवारियां मौजूद थी। जबकि हादसे के बाद जानकारी मिलने पर फायर सर्विस की करीब पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि फायर सर्विस के जवानों ने बस के पिछले हिस्से को काटकर हादसे का शिकार हुई नौ सवारियों की बुरी तरह जली हुई लाशों को बाहर निकाला। मरने वालों की लाशें इतनी बुरी तरह जल चुकीं थीं,कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल था। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची जेवर पुलिस ने हादसे में सही सलामत बचे राठ जा रहे मुसाफिर सुनील कुमार की तरफ से दी गई तहरीर के तहत बस के ड्राइवर पवन सहित कंडक्टर योगेश के खिलाफ बी एन एस की संगीन धाराओं में  एफआईआर दर्ज कर ड्राइवर कंडक्टर को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू करदी है। तहरीर के मुताबिक दिल्ली के कश्मीरी गेट से राज कल्पना ट्रेवल्स की बस रजि० नं० BR32PA8647 में राठ जाने के लिये  वो सवार हुआ था। बस में करीब 30-35 यात्री मौजूद थे।  23 सितंबर की रात नौ से साढ़े नौ के करीब बस कश्मीरी गेट से रवाना हुई थी, इसके बाद  11:30 बजे बस में जलने की बदबू आने लगी। जब सवारियों ने ड्राइवर, कंडक्टर को इस बात की जानकारी दी, तो दोनों ने ही इसे अनसुना करते हुये नजरअंदाज कर दिया, जबकि बस को रोककर चैक नहीं किया गया, बल्कि सवारियों से कहा गया कि जलकर मर जाओ लेकिन बस नहीं रुकेगी। कुछ देर बाद ड्राईवर की सीट के पास से आग की लपटें उठने लगीं। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया, आग और धुयें के बीच सवारियों ने किसी तरह शीशे तोड़कर बस से कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि नौ सवारियों की बस से बाहर न निकल पाने से मौत हो गई। बताया गया है कि हादसे का शिकार हुई बस, राज कल्पना ट्रैवल्स की है, और इसका मालिक  मध्यप्रदेश के छतरपुर का रहने वाला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग लगने की वजह बस के एसी में स्पार्क होने के बाद ब्लास्ट  की वजह है, जिसके बाद बस के इंजन ऑयल में आग लगने के साथ ही उसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया है कि हादसे का शिकार हुई इस बस के 19 चालान, हो चुके थे, इसके बावजूद बस महोबा से देश की राजधानी दिल्ली और दिल्ली से महोबा धड़ल्ले से बिना रोक टोक सरपट दौड़ रही थी। जो सूबे की सरकार और सिस्टम पर बड़ा सवालिया निशान है। हालांकि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर अफसोस जताते हुये मरने वालों के परिवार वालों को दो-दो लाख जबकि हादसे में जख्मी हुये मुसाफिरों को पचास-पचास हजार रुपये का मुआवजा देने की बात कही है। लेकिन अब बड़ा सवाल ये है कि बस में जलकर मरने वाले नौ मुसाफिरों की मौत का जिम्मेदार कौन? 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने