अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मराज निषाद ने रविवार को अपने बूथ संख्या 359 दिलावरपुर भीटी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 138वां एपिसोड सुना। इस अवसर पर विधायक ने प्रधानमंत्री के संबोधन को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया और उनसे प्रेरणा लेकर जनसेवा में जुटने की अपील की।
विधायक धर्मराज निषाद ने कहा, "प्रधानमंत्री जी का 'मन की बात' कार्यक्रम आम जनमानस को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उनके विचारों में सामाजिक समरसता, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और विकास की भावना निहित है। हम सभी कार्यकर्ताओं को इन संदेशों को अपने-अपने बूथ स्तर पर पहुंचाना चाहिए और जनता की सेवा में समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।"
जिला संयोजक सुशासन विभाग विवेक पांडेय ने कहा, "प्रधानमंत्री जी के विचार हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। 'मन की बात' के माध्यम से वे देश की जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हैं। हमारा प्रयास है कि प्रधानमंत्री जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाए और संगठन को मजबूत बनाते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।"
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष कपिल देव तिवारी, जिला संयोजक सुशासन विभाग विवेक पांडेय, मंडल महामंत्री महेंद्र गौड़, उपाध्यक्ष अतुल द्विवेदी, नरेंद्र तिवारी, शिवप्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उसे जनहित में उतारने का संकल्प लिया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know