उतरौला बलरामपुर - बलरामपुर मार्ग पर स्थित मनमन्दिर टाकीज़ के सामने सालफिया हॉस्पिटल पर महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व को लेकर नगर क्षेत्र में इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अस्पताल के बाहर लगे बड़े सूचना बोर्ड पर महिलाओं एवं प्रसूति रोग से सम्बन्धित कई महत्व पूर्ण चिकित्सा सुविधा ओं का उल्लेख किया भी किया गया है। अस्पताल की ओर से प्रदर्शित जानकारी के मुताबिक यहां स्त्री एवं प्रसूति रोग विशे षज्ञ की सलाह, सामान्य एवं सर्जिकल डिलीवरी, बांझपन (Infertility) का उपचार, लैप्रोस्कोपिक एवं हिस्टेरोस्कोपिक सर्जरी तथा रजोनि वृत्ति प्रबंधन जैसी सेवाएं उपलब्ध होने का दावा भी किया गया है।मातृत्व सेवा ओं पर विशेष जोर
अस्पताल के बोर्ड पर 24 घंटे डिलीवरी सुविधा और आपात कालीन सेवा का भी उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही साथ सुरक्षित वातावरण, प्रशिक्षित स्टाफ और नवजात शिशुओं की देखभाल से जुड़ी सुविधाओं की जान कारी भी प्रदर्शित की गई है। ऐसे में प्रसव सम्बन्धी जरूरतों वाली महिलाओं और उनके परिवारों के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण हो सकती है।बांझपन के उपचार की सुविधा भीआज के समय में बांझपन की समस्या से जूझ रहे दम्पतियो के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और उचित जांच बेहद महत्वपूर्ण होती है। सालफिया हॉस्पिटल के प्रदर्शित बोर्ड में Infertility Treatment की सुविधा का भीउल्लेख किया गया है। इसके अलावा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न रोगों की जांच,परामर्श और उपचार की सुवि धाएं उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई है।एक ही छत के नीचे कई सेवाओं का दावा।
अस्पताल के बाहर प्रदर्शित सुविधाओं को देखा जाए, तो महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कई अलग- अलग जरूरतों को एक ही स्थान पर उप लब्ध कराने काप्रयास दिखाई देता है। खास कर प्रसूति, स्त्री रोग, बांझपन, सर्जरी और नवजात देखभाल जैसी सेवाओं का एक साथ उल्लेख अस्पता ल को स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
हालांकि अस्पताल के द्वारा प्रदर्शित सुविधा ओं और दावों की वास्तविक स्थिति, चिकित्सकों की उप लब्धता, सम्बन्धित पंजीकरण एवं विभा गीय मानकों की पुष्टि सम्बन्धित स्वास्थ्य विभाग औरअस्पताल के अधिकृत अभि लेखों से किया जाना आवश्यक है।फिल हाल सालफिया हॉस्पिटल का सन्देश स्पष्ट है,महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व से जुड़ीविभिन्न जरूरतों के लिए व्यापक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास,अब सवाल यह है कि प्रदर्शित दावों के अनुरूप मरीजों को जमीनी स्तर पर किस प्रकार की सुविधाएं मिल रही हैं और अस्पताल सम्बन्धित सभी चिकित्सा मानकों पर कितना खरा उतरता है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know