Sri Krishna Dutt Academy of Higher Education में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए Orientation Programme 2026 का भव्य आयोजन

लखनऊ। Sri Krishna Dutt Academy of Higher Education, वृंदावन योजना, रायबरेली रोड, लखनऊ में B.Com., B.Ed. एवं B.F.A. तथा D.Pharma के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए भव्य Orientation Programme 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, विभागीय गतिविधियों, अनुशासन, उपलब्ध सुविधाओं तथा उनके पाठ्यक्रम एवं भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर Director श्री Manish Singh, Deputy Director (Higher Education) Dr. Navin एवं Assistant Director Mrs. Kusum Batra की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में Director श्री Manish Singh ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, ज्ञान, कौशल एवं भविष्य के निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन तथा संस्थान की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ उठाते हुए अपनी प्रतिभा एवं क्षमताओं को निरंतर विकसित करें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके संबंधित departments एवं academic structure की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों को संबंधित विभागों, classrooms, laboratories तथा अन्य शैक्षणिक सुविधाओं से परिचित कराया गया।

इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों (HODs) ने अपने-अपने विभागों का परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को course structure, teaching-learning process, departmental activities, academic expectations एवं career opportunities के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें अपने विषय में निरंतर सीखने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने अपने नए academic environment, faculty members, departments तथा संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। Orientation Programme के माध्यम से विद्यार्थियों में अपने नए शैक्षणिक जीवन को लेकर उत्साह, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण का संचार हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर Dr. Subhash Srivastava, Registrar ने Director, Deputy Director (Higher Education), Assistant Director, सभी विभागाध्यक्षों, faculty members एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के योगदान की सराहना की। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने