बीबीएयू लखनऊ में डेल कैंपस क्वेस्ट Dell Campus Quest की शानदार शुरुआत: पहले दिन दिखा छात्रों का ज़बरदस्त उत्साह*


लखनऊ की बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) में डैल कैंपस क्वेस्ट का पहला दिन ज़बरदस्त प्रतिक्रिया के साथ संपन्न हुआ। डैल टेक्नोलॉजीज , इ स्पोर्ट्स क्लब, नवकल्पना सेल और प्रनत इवेंट्स के सहयोग से सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं संगणक विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का प्रैक्टिकल अनुभव देने वाली कार्यशाला और एक रोमांचक गेमिंग टूर्नामेंट शामिल था। यह कार्यक्रम माननीय कुलपति बी बी ए यू *प्रो. राज कुमार मित्तल* के मुख्य संरक्षण में आयोजित किया गया, उन्होंने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि भारत आज दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारे पास प्रतिभा है, ऊर्जा है और सपने हैं। यदि इन सपनों के साथ प्रौद्योगिकी,  नवाचार और सही उद्देश्य जुड़ जाएं, तो हम न केवल अपने लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। इसलिए बड़ा सोचिए, नई चीजें सीखिए, प्रौद्योगिकी को अपना साथी बनाइए और अपने ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र के निर्माण में कीजिए। आपकी प्रतिभा, आपकी सोच और आपका नवाचार ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है।आज के इस कार्यक्रम से आप जो कुछ सीखें, उसे केवल वर्कशॉप तक सीमित न रखें। उसे अपने क्लासरूम, अपने प्रोजेक्ट्स और अपने जीवन में लागू करें।   

मुख्य अतिथि के रूप में युग्नायूर (YOGNAYUR) के संस्थापक और सीईओ *श्री आदित्य शुक्ला*  शामिल हुए, उन्होंने बताया कि सिर्फ़ टेक्नोलॉजी के यूज़र बनकर न रहें। स्क्रीन के पीछे की चीज़ों को समझें। जानें कि गेम्स कैसे बनते हैं, डेटा कैसे फ़ैसलों को आकार देता है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे किसी आइडिया को एक काम के सॉल्यूशन में बदल सकता है। अपनी सोच को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करें, उसे बदलने के लिए नहीं। अपने दिमाग को तेज़ करने के लिए गेमिंग का इस्तेमाल करें, अपना समय बर्बाद करने के लिए नहीं।


कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति संकायाध्यक्ष एसआईएसटी प्रो शिल्पी वर्मा,  सतर्कता अधिकारी प्रो आर ए खान, , नवकल्पना प्रमुख प्रो नवीन अरोड़ा, नवकल्पना मैनेजर प्रो मनोज जोशी, सलाहकार श्री के के पाण्डेय आदि की रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सह आचार्य डॉ अल्का, डॉ मनोज कुमार डडवाल और इनक्यूबेशन मैनेजर मधुलिका सिंह ने सहयोग किया। जबकि ये कार्यशाला संगणक विज्ञान विभाग की प्रमुख प्रो दीपाराज और सूचना प्रोद्योगिकी विभाग की प्रमुख प्रो. राजश्री पांडे के दिशा निर्देशन में हुयी। कार्यक्रम का सफल समन्वय लीड स्टूडेंट ऑर्गेनाइज़र समर्थ प्रताप सिंह ने किया। इसमें छात्रों, रिसर्च स्कॉलर्स और फैकल्टी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, और दो दिवसीय ये कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने