राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने सदन में उठाई "श्रीराम दर्शन रेल पथ कॉरिडोर" के निर्माण की मांग 


लखनऊ। राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने सदन में उत्तर प्रदेश के अयोध्या, प्रयाग एवं बुंदेलखंड क्षेत्र को जोड़ने वाले "श्रीराम दर्शन रेल पथ कॉरिडोर" के निर्माण की महत्वपूर्ण मांग उठाई। 

श्रीराम पथ दर्शन रेल कॉरिडोर के माध्यम से अयोध्या वाया सुल्तानपुर, भादर माँ (अमेठी), कालिका देवी धाम (अमेठी), माँ चंडिका देवी धाम (प्रतापगढ़), घुइसरनाथ धाम  (प्रतापगढ़), जगद्गुरु स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्मस्थली (प्रतापगढ़), जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की जन्मस्थली मनगढ़ धाम (प्रतापगढ़), श्रृंगवेरपुर धाम (प्रयागराज), कड़ा धाम (कौशाम्बी)  मंझनपुर(कौशाम्बी) ,गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर (चित्रकूट) तथा चित्रकूट धाम तक विस्तार होगा।

यह प्रस्ताव केवल एक रेल परियोजना नहीं, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। इस कॉरिडोर के निर्माण से श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी, पर्यटन को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय व्यापार एवं अर्थव्यवस्था को व्यापक लाभ होगा। साथ ही, लाखों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने