बलरामपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बलरामपुर निवासी आरिफ़ा बेकल उत्साही को महत्वपूर्ण संगठनात्मक पद की जिम्मेदारी सौंपी है।31 अगस्त 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरिफा उत्साही को अल्पसंख्यक विभाग का कन्वेनर बनाया गया है।
बताते चलें बलरामपुर के पूर्व राज्यसभा सदस्य,विश्व प्रसिद्ध मशहूर शायर पद्मश्री बेकल उत्साही की सुपुत्री और कांग्रेस की सीनियर लीडर श्रीमती आरिफा बेकल उत्साही को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्वांचल जोन में अल्पसंख्यक विभाग का संयोजक (Convener) नियुक्त किया गया है।नियुक्ति पत्र पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के हस्ताक्षर हैं।
आरिफा उत्साही की इस नियुक्ति से बलरामपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवलाल,धीरू सिंह ,अनुज सिंह,प्रशांत पांडे,विनय मिश्रा ,पंकज गुप्ता सहित दर्जनों स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज
उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know