बलरामपुर- जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकास खंड बलरामपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अड़ार पाकड़ का निरीक्षण कर विद्यालय में पठन-पाठन, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं मिड-डे मील सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। विद्यालय में कुल 112 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 74 बच्चे उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से निरंतर संवाद किया जाए तथा अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लिया तथा बच्चों से संवाद करते हुए उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने तथा बच्चों की सीखने की क्षमता में निरंतर सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित मेन्यू एवं मानकों के अनुरूप बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन तैयार करने एवं वितरण के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के साथ ही बच्चों को शिक्षा के लिए अनुकूल एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक नामांकित बच्चे की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान नेहा सिंह प्रधानाध्यापक, प्रबल कुमार सहायक अध्यापक, अनीता पांडे शिक्षा मित्र मौजूद रहें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know