लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर


जलाभिषेक के लिये 24 अगस्त को पहुंचेगें सैकड़ों कार्यकर्ता 


लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा आगामी 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक करने के लिये कमर कस ली है। शान्तिपूर्ण ढंग से होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर संगठन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी लिखित रूप में पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है, ताकि जलाभिषेक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कराने में पुलिस प्रशासन सहयोग करें। आज यहां पार्टी मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार संगठन के कार्यकर्ताओं को 24 अगस्त को संगठन के मुख्यालय, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, कुर्सी रोड, में पहंुचने के लिये निर्देशित किया गया है, जहां से प्रातः 11 बजे लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में रवाना होंगे। हालांकि बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं की कई टीमें अलग-अलग रास्तों से सीधे लक्ष्मण टीला पर पहंुचेगें। मालूम हो कि संगठन ने इसी माह के प्रारम्भ में जलाभिषेक कार्यक्रम की घोषणा की थी, और इसे सफलतापूर्वक आयोजित करने की रणनीति तैयार करने के लिये बीते दिनों प्रदेश के साथ-साथ जिला व नगर आदि इकाईयों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की जा चुकी है। बैठक मंे लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक में देश और प्रदेश से हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सभी सनातनियों से पहुंचने का आह्वान करते हुये कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयार की गयी रूपरेखा पर मंथन किया गया था। जलाभिषेक कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि भगवान राम के भाई लक्ष्मण जी की नगरी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला के अस्तित्व को पूर्ववर्ती सरकारों और शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने मिटाने का कार्य करती रही है और यही नहीं बल्कि तत्कालीन अखिलेश सरकार ने विकास के नाम पर लक्ष्मण टीला के अस्तित्व को तो पूरी तरह से मिटाने का कार्य किया था, लेकिन अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा लक्ष्मण टीला पर लगे मुस्लिम आक्रांताओं की निशानियों को हटाकर वहां लक्ष्मण टीला और वहां स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा-पाठ के लिये अन्तिम समय तक संघर्ष करती रहेगी। श्री त्रिवेदी ने बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा कि 24 अगस्त को जलाभिषेक के लिये लक्ष्मण टीला जरूर पहुंचे। श्री त्रिवेदी ने बताया कि जलाभिषेक कार्यक्रम की अन्तिम रूप से तैयारी कर ली गयी है, जिसके बारे में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी अवगत करा दिया गया, ताकि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने