जलालपुर, अंबेडकर नगर। स्थानीय शक्ति केंद्र उस्मापुर के तत्वावधान में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की । आगामी माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 'सेवा पखवाड़ा' मनाया जाएगा । बैठक में जनसंपर्क कार्यक्रम और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता देने पर सर्वसम्मति बनी।
बैठक के दौरान सभी बूथ अध्यक्षों से उनके-उनके क्षेत्रों की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली गई और संगठनात्मक मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक विनय मिश्र, बूथ अध्यक्ष जीत बहादुर यादव, रामदौर मिश्र, अशोक चौहान सहित पार्टी के पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know