उतरौला बलरामपुर - समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने 293 विधान सभा उतरौला क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार दौरा कर एक साथ बैठक कर संवाद कर रहे हैं।
उतरौला विधान सभा क्षेत्र में विकास खण्ड रेहरा बाजार में भ्रमण के दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने कहा कि वर्त मान में केन्द्र की एन डी ए सरकार व प्रदेश की सरकार में मंहगाई अपने चरम सीमा पर है। त्योहारों के सीज़न में चीनी के दामों पर बेतहाशा वृद्धि होने से आम नागरिक परेशान हैं। सपा की सरकार बनने पर महंगाई पर नियंत्रण होगा। सपा नेता परशुराम वर्मा आगामी विधान सभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। सपा में ही सभी वर्गों का हित व सम्मान सुरक्षित है। सपा कीसरकार बनने पर नौजवानों, किसानों,छात्रों,व्यापा रियों महिलाओं, पिछड़ों अल्पसंख्यकों का हित सुरक्षित होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने यह भी कहा कि उतरौला विधान सभा क्षेत्र में विकास खण्ड रेहरा के मौर्या गंज, बुधीपुर, बलदेवडीह, किसुन पुर, छितलुपुर, नव्वा कोल, इटई अब्दुल्ला के अलावा दर्जनों गांवों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी पी डी ए सरकार के नेतृत्व में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
इस मौके पर सपानेता ह्रदय राम यादव, इजहार उर्फ पप्पू खां, रंजीत कुमार यादव, रमेश कुमार यादव के अलावा सपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know