उतरौला बलरामपुर - कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान सभा प्रत्याशी हसीब खान ने हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मंच के कथित 'शुद्धिकरण' की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण और निंद नीय बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक समाज में ऐसीसंकीर्ण मानसिकता के लिए कोई स्थान नहीं है।
अपने आधिकारिक बयान में उन्होंने कहा कि"बड़े दुःख औरशर्म के साथ कहना पड़ रहा है, कि आज भी छुआ छूत और भेद भाव जैसी संकीर्ण सोच हमारे समाज में जीवित है। हल्द्वानी में कांग्रेस के मल्लिका र्जुन खड़गे की गरिमा मयी जनसभा के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ की यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह केवल खड़गे का अपमान नहीं है, बल्कि उससंवैधानिक भारत का अपमान है, जो समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय के अटूट सिद्धान्तों पर खड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर उसके स्पर्श, उपस्थिति या विचारों को अपवित्र मानना एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है। हसीब खान ने स्पष्ट करते हुए कहा कि "ऐसी विभाजनकारी सोच को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जासकता। यह सिर्फ एक मंच का ‘शुद्धिकरण’ नहीं बल्कि हमारी पूरी सामाजिक चेतना के सामने खड़ा एक गम्भीर सवाल है, जिसके खिलाफ हम सबको एकजुट होना होगा।"
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know