उतरौला बलरामपुर - प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभि यान से अब मदरसे भी जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत अनवारे मिल्लत, छीतर पारा में गुरुवार को बच्चों एवं शिक्षकों ने उत्साह पूर्वकतिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्र भक्ति का सन्देश दिया। मदरसा के प्रांगण से तिरंगा यात्रा प्रारम्भ होकर आस पास के क्षेत्रों से होकर निकली। यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के उद्घोष कर रहे थे।
कार्यवाहक प्रधाना चार्य मोहम्मदशरीफुल हसन ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य था कि विद्यार्थि यों में राष्ट्रप्रेम, सामा जिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। इस कार्य क्रम में गुलाम मोइनु द्दीन ने कहा कि यह तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इसके सम्मान को बनाए रखे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज केसम्मान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।
शिक्षक मुबारक अली अली हसन, मोहम्मद फजले रसूल, तुफैल अहमद, इस्तेकामत हुसैन, मोहम्मद अकील मोहम्मद इकराम अली, उस्मान अली, मोहम्मदशकील अब्दुल हकीम, तफ्फ जुल्ल हुसैन शिक्षक के अलावा छात्र छात्रा एं मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know