भोजपुरी फिल्म "यार तोहपे कुर्बान" की शूटिंग जल्द होगी शुरू, गोरखपुर में लोकेशन फाइनल


गोरखपुर, 26 अगस्त 2026 भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राघव कला एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म "यार तोहपे कुर्बान - Making your Emotions Live on Screen" की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने जा रही है।


फिल्म के लेखक एवं निर्माता डॉ. ब्रजेन्द्र नारायण ने बताया कि फिल्म के निर्माण को लेकर सभी तैयारियां जोरों पर हैं। इस कड़ी में फिल्म की मुख्य लोकेशन के तौर पर गोरखपुर, उत्तर प्रदेश को फाइनल कर लिया गया है। प्रोडक्शन टीम द्वारा हाल ही में गोरखपुर में लोकेशन का निरीक्षण किया गया और लोकेशन फिल्म की कहानी के लिए एकदम उपयुक्त पाई गई है।


फिल्म के निर्देशक ब्रज भूषण ने बताया कि "यार तोहपे कुर्बान" एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और संगीत का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। गोरखपुर की संस्कृति और यहां के प्राकृतिक लोकेशन फिल्म को एक नया आयाम देंगे।


फिल्म में मुख्य भूमिका में आदित्य मोहन, मेघा श्री, विशाल त्रिपाठी, तमन्ना, अयाज खान और इंद्रसेन यादव नजर आएंगे। फिल्म के गीत डॉ. रंजू सिन्हा, परमेश्वर प्रेमी और नियरा राजर्षि ने लिखे हैं, जबकि संगीत शिशिर पांडेय का है। सिनेमेटोग्राफी त्रिलोकी चौधरी, कला निर्देशन अंजनी तिवारी और कोरियोग्राफी राम देवन की है। लाइन प्रोड्यूसर अखिलेश राय, प्रोडक्शन कंट्रोलर उपेन्द्र गौर और पीआरओ संजय भूषण हैं, जबकि एसोसिएट डायरेक्टर शिबू वर्मा हैं।


निर्माता ने बताया कि जल्द ही फिल्म का मुहूर्त और शूटिंग शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने