किडज़ानिया इंडिया में मनाया जा रहा है स्वतंत्रता दिवस का उत्सव - पूरे परिवार के लिए रचनात्मकता, गेम्स और यादगार अनुभवों के साथ
स्वतंत्रता दिवस के इस समारोह में भारत के इतिहास, संस्कृति और एकता की भावना से प्रेरित रुचिकर गतिविधियां होंगी, साथ ही एक स्पेशल टिकट ऑफर भी होगा
नई दिल्ली, 12 अगस्त 2026: विश्व प्रसिद्ध इनडोर फैमिली थीम पार्क किडज़ानिया इंडिया दिल्ली एनसीआर और मुंबई में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाने के लिए तैयार है। रचनात्मकता, सीख और खेल को एकजुट करते हुए, इस उत्सव में कई तरह की इंट्रैक्टिव ऐक्टिविटी होंगी जो भारत के इतिहास को जानने, अपने विचार अभिव्यक्त करने और आज़ादी, एकता एवं ज़िम्मेदार नागरिकता के मूल्यों का जश्न मनाने के लिए बच्चों व उनके परिवारों को प्रोत्साहित करेंगी।
इंडिपेंडेंस डे कैंपेन के तहत, एक बच्चे की टिकट खरीदने वाले आगंतुक दूसरे बच्चे की टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट प्राप्त करेंगे, जिससे ज्यादा तादाद में युवा परिवारों को एक साथ उत्सव मनाने का अवसर मिलेगा।
किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में स्वतंत्रता दिवस की गतिविधियों में शामिल हैं:
प्रधानमंत्री को पत्र: बच्चे खास तौर पर डिज़ाइन किए गए टेम्पलेट का उपयोग करके भारत को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपने विचार लिखेंगे या चित्र बनाएंगे। इन पत्रों को एक बड़े पोस्ट बॉक्स में रखा जाएगा, जिसमें किडज़ानिया के नन्हे आगंतुकों की उम्मीदों को दर्शाया जाएगा।
आज की चुनौतियाँ, कल के लिए समाधान: एक चर्चा के ज़रिए, बच्चे देश के सामने आने वाली चुनौतियों पर अपना नज़रिया साझा करेंगे, व्यावहारिक समाधानों पर सोच-विचार करेंगे और ज़िम्मेदार नागरिक के तौर पर वे जो एक काम कर सकते हैं, उसका वादा करेंगे।
स्वतंत्रता सेनानियों की पहचान: बच्चों की टीमें चित्रों व चेष्टाओं के माध्यम से प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रीय स्मारकों व ऐतिहासिक घटनाओं की पहचान करेंगी, इस तरह बच्चों के लिए भारत के इतिहास को जानना दिलचस्प व मनोरंजक बन जाएगा।
पैट्रियोटिक ओपन माइक और कराओके: इस ऐक्टिविटी में बच्चे देशभक्ति के गाने गा सकते हैं, यादगार भाषण दे सकते हैं या भारत की एकता और विविधता के बारे में कविताएं पढ़ सकते हैं।
तिरंगा व्यंजन चुनौती: बिना पकाए, मास्टरशैफ-स्टाइल चैलेंज में, बच्चे केसरिया, श्वेत व हरे रंग की सामग्रियों का उपयोग करके काल्पनिक व्यंजन बनाएंगे।
तिरंगा मैमोरी मैच: इस गतिविधि में खिलाड़ी भारत की नुमाइंदगी करने वाली मैचिंग जोड़ियों को अनकवर करने के लिए समय के विरुद्ध रेस करेंगे।
मिलजुलकर, हम भारत की भावना का तानाबाना बुनते हैं: हर बच्चा भारत के एक बड़े नक्शे पर केसरिया, श्वेत या हरा रिबन बांधेगा, और धीरे-धीरे वह एकता के प्रतीक के तौर पर एक रंगबिरंगे मिलेजुले इंस्टॉलेशन में बदल जाएगा।
इस आयोजन के बारे में किडज़ानिया इंडिया के चीफ बिज़नेस ऑफिसर तरनदीप सिंह सेखों ने कहा, ’’स्वतंत्रता दिवस हमें बच्चों को भारत की यात्रा से जुड़ने में सहयोग करने का मौका देता है, साथ ही उन्हें यह सोचने के लिए भी बढ़ावा देता है कि वे देश के भविष्य में क्या भूमिका निभा सकते हैं। किडज़ानिया में, हमारा मानना है कि जब बच्चे और परिवार एक साथ गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं, कुछ नया बनाते हैं और खोज करते हैं, तो सीखना ज्यादा अर्थपूर्ण हो जाता है। इन गतिविधियों के ज़रिए, हम उम्मीद करते हैं कि हम पूरे परिवार के लिए स्वतंत्रता, एकता और ज़िम्मेदार नागरिकता के मूल्यों को एक अभिरुचिपूर्ण और यादगार ढंग से जीवंत कर सकें।’’
कार्यक्रम की जानकारी:
तारीख: 14 से 16 अगस्त 2026
स्थान: किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर, एंटरटेनमेंट सिटी, गेट नंबर 11, जीआईपी मॉल के पास, सेक्टर 38ए, नोएडा-201301 एवं किडज़ानिया मुंबई, आर सिटी मॉल, घाटकोपर
विशेष ऑफर: एक बच्चे का टिकट खरीदें और दूसरे बच्चे का टिकट 50 प्रतिशत की छूट पर पाएं।
About KidZania:
KidZania is an interactive family entertainment and learning centre that empowers, inspires, and educates children through real-life role-playing activities. Built like a city—with roads, vehicles, buildings, its own economy, and currency—KidZania blends reality with entertainment to create a powerful developmental platform where kids explore careers, money management, and life skills.
Each of the 100+ role-plays—ranging from Pilot and Surgeon to Chef and Radio Jockey—is designed by educationalists and child experts to build essential skills and values. KidZania represents real-world industries like aviation, healthcare, media, retail, and public services, offering authentic experiences in a safe, engaging environment.
‘Purpose Partners’ (brands) enhance these experiences through immersive, branded role-plays, making KidZania a unique and sustainable engagement platform. Globally present in 27 cities across 21 countries, KidZania operates in India at Mumbai (since 2013) and Delhi NCR (since 2016).
Learn more at www.KidZania.in.
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know