बलरामपुर के हृदय स्थल चौक पर नवनिर्मित घंटाघर का हुआ भव्य लोकार्पण ,अब यह घंटाघर-अटल चौक के नाम से जाना जाएगा
बलरामपुर
जनपद बलरामपुर के हृदयस्थल चौक बाजार में नवनिर्मित भव्य “घंटाघर-अटल चौक” का लोकार्पण शुक्रवार सायंकाल को नगर पालिका धीरू सिंह द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी बलरामपुर विपिन जैन, मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर हिमांशु गुप्ता सहित जनपद के अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
नवनिर्मित घंटाघर-अटल चौक केवल एक नवसृजित स्थल नहीं, बल्कि बलरामपुर की बदलती तस्वीर, विकास की नई दिशा और नगर के उज्ज्वल एवं गौरवशाली भविष्य का सशक्त प्रतीक है।
यह भव्य चौक नगर की सुंदरता, सुव्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को नई पहचान प्रदान करने के साथ-साथ जनमानस की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास की गति को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाएगा।
आप सभी सम्मानित अतिथिगण एवं प्रशासनिक अधिकारियों का इस अवसर पर पधारकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने तथा अपना बहुमूल्य समय देने सभी को हृदय से एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं और मैं प्रयास करता रहूंगा कि जबतक मुझे सेवा का अवसर मिलेगा इसी तरह नगर के विकास और संवारने में अपना पूरा योगदान देता रहूंगा।
“विकसित, स्वच्छ, सुंदर एवं सशक्त बलरामपुर — हमारा संकल्प, हमारी प्रतिबद्धता धीरू सिंह”
नगर के चौक बाजार को एक अलग पहचान देने पर स्थानीय लोगों ने धीरू सिंह की सराहना करते हुए कहा इसमें कोई दो राय नहीं अबतक किसी भी चेयरमैन ने बलरामपुर का इस तरह विकास नहीं किया ।हर क्षेत्र में कार्य ,सफाई ,चुना,पानी छिड़काव ,त्योहारो पर विशेष व्यवस्था,होली दिवाली ,बकरीद , ईद सहित हर धर्म के त्यौहार में नगर पालिका का कार्य बहुत सराहनीय है।साथ ही नगर के विकास में जो कदम उठाया है वह निश्चित ही नगर को एक अलग पहचान दे रहा है।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know