जलालपुर (अम्बेडकर नगर) : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे कस्बे में देशभक्ति का माहौल रहा। विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
दयानन्द आर्यकन्या इंटर कॉलेज और डिजिटल लाइब्रेरी में भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने ध्वजारोहण किया, वहीं रामलीला मैदान में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मधुमिता सिंह ने तिरंगा फहराया। सरस्वती शिशु मंदिर में शिवराम मिश्र ने झंडा फहराया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति निष्ठा व्यक्त की।
कार्यक्रमों में मिष्ठान वितरण कर खुशियाँ मनाई गईं। वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र ने कहा, "स्वतंत्रता दिवस गर्व और बलिदान की याद दिलाने वाला पर्व है, जो हमें अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है।" सुरेंद्र सोनी ने कहा, "जलालपुरवासियों ने अभूतपूर्व उत्साह और एकजुटता दिखाई, जो राष्ट्रीय अखंडता का जीता-जागता उदाहरण है।"
इस अवसर पर संजय सिंह, केशरी नंदन त्रिपाठी, मानिक चंद सोनी, विकास निषाद, कृष्ण गोपाल कसौधन, सुरेश गुप्त, दीपचंद सोनी, शिवनाथ त्रिपाठी, आशाराम मौर्य, सोनू गुप्ता, आशीष सोनी, दुर्गेश अग्रहरि, दुर्गेश गुप्ता, गोपाल सोनकर, रामवृक्ष भार्गव सहित तमाम गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know