जलालपुर, (अम्बेडकर नगर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जलालपुर नगर में देशभक्ति का माहौल रहा। शहर के शिवाजी प्रतिमा स्थल पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद राष्ट्रगान गूंजा और व्यापारियों के बीच मिठाई वितरित कर खुशी साझा की गई।
तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जो शिवाजी पार्क से शिशु मंदिर तक गई। इस मौके पर जिला उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल ने आकर्षक झांकी के साथ यात्रा निकाली। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांधा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, महामंत्री आदित्य गोयल, कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि, मंत्री शंभु गुप्ता, हरिओम सोनी, सप्रिय गोयल, मनीष सोनी, प्रहलाद, गौरव उपाध्याय, सतनाम सिंह, बबलू गौड़, त्रिभुवन प्रसाद, आत्माराम गुप्ता, देवेंद्र मिश्र, दीपचंद जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know