बलरामपुर - जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती और लो लाइट से आम जनमानस त्रस्त है जिले के विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा ग्राम पंचायत धामाचौरी में बिजली की समस्या बेहद गंभीर होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। ग्रामीण इलाकों में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं किया जाता है विद्युत उपकेंद्र हर्रैया, एवं महराजगंज और हरिहरगंज से बिजली आपूर्ति में गंभीर समस्या है बलरामपुर जिले के हर पावर हाउस रात में हालत खराब रहता है बिजली कटौती होने से रात रात भर नींद नहीं आती है लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है जिले में कई विद्युत उपकेन्द्र केंद्र बंद पड़े हैं जिसमें विद्युत उपकेंद्र शिवपुरा यानि ठाकुर जोत पावर हाउस भी 27 वर्षों से चालू नहीं किया गया। जो पावर हाउस चल रहे हैं उनकी खराबी दूर नहीं होती है जिले भर में ट्रांसफार्मर जलना,फ्यूज उड़ना, तार शार्ट होना, ट्रांसफार्मर ओवरहीट होना आदि समस्या आने से जनता बेहद परेशान है आए दिन ऐसी समस्याएं जिले में देखने को मिलती हैं धामाचौरी में दलित बस्ती में लाइट भी नहीं लगी है बिजली कनेक्शन भी कई दलित परिवारों को नहीं मिला है कुछ लोगों का बिजली कनेक्शन लकड़ी के पोल के सहारे चल रहा है जिससे अप्रिय घटनाएं घट सकती हैं जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी, ग्रामीणों के बिजली समस्याओं को दूर करवाने हेतु प्रदर्शन करते समय समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा श्रावस्ती के साथ पप्पू पण्डित, सलमान, शेर बहादुर, राजकुमार, जगनायक, चेतराम, जगराम, अनिल, लक्ष्मी नारायण, तुलाराम, दीनानाथ, समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे ग्रामीणों ने बताया बिजली समस्या संवेदनशील समस्या है इस समस्या को तत्काल दूर करवाने की आवश्यकता है। जन सुनवाई पोर्टल पर समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने शिकायत दर्ज किया जिसका संदर्भ संख्या 40018226017302 है। 
  
                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी.संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने