बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  विकास कुमार के निर्देशन में जनपद बलरामपुर के समस्त थानों पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थानों पर उपस्थित आए विभिन्न क्षेत्रों से फरियादियों की जनसमस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, पारिवारिक विवाद, मार्ग अवरोध, पुलिस संबंधी शिकायतों सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करें तथा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करते हुए प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निस्तारण कराया जाए।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने