उतरौला बलरामपुर - विधान सभा उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत बौडिहार के निवासी सपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय उबैदुर्रहमान की धर्मपत्नी का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी के नेताओं वकार्यकर्ता ओं तथा उनके शुभ चिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंग त आत्मा को श्रद्धांज लि अर्पित की। उनके के निधन पर समाज वादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।शोकव्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी, डॉक्टर मोहम्मद कासिम हाशमी, डॉक्टर परवेज उमर खान, डॉक्टर एहसान खान, डॉक्टर अताउल्लाह, एजाज मलिक, शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा, रामदयाल यादव सुरेश कुमार यादव, परशु राम वर्मा, कृष्ण कुमार यादव,वीरेसभा सद, पूर्व प्रमुख जद्दन खां, बब्बू खां, मोहम्म द अबरार खान तथा मोहम्मद उमर खां के अलावा भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।सपा नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय उबैदुर्रहमान के परि वार एक सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी धर्म पत्नी के निधन से क्षेत्र ने एक सम्मानित एवं सादगी पूर्ण व्यक्तित्व को खो दिया है। सभी ने दिवंगत आत्मा को भाव भीनी तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रतिअपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

                  हिन्दी संवाद न्यूज से
                 असगर अली की खबर
                   उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने