जनपद बलरामपुर- भगवतीगंज नगर में स्थित प्रसिद्ध संगीत शिक्षण संस्थान ऋषभ संगीत विद्यालय में संगीत परीक्षा सत्र की व्यावहारिक प्रैक्टिकल परीक्षा उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।इस दौरान संस्थान के प्रांगण में दिनभर संगीतमय माहौल बना रहा ​परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज से मुख्य परीक्षक (Main Examiner) के रूप में विदुषी शशि जैन पधारीं उन्होंने बच्चों की संगीतात्मक प्रतिभा,गायन-वादन की तकनीकों और सुर-ताल की समझ का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया जिसमें शशि जैन ने परीक्षार्थियों के हुनर और उनकी लगन की सराहना करते हुए उनका मार्गदर्शन भी किया ​परीक्षा के सफल संचालन में माया राम डॉ.नीरजा शुक्ला, राम बाबू गुप्ता, रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक, ज्योति गुप्ता, अमात्य अज्ञेय, श्रेयांश एवं पारिजात का सराहनीय एवं महत्वपूर्ण सहयोग रहा इन सभी गुणीजनों की देखरेख में बच्चों ने अनुशासित ढंग से अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं ​परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला छोटे-छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों तक, सभी ने बिना किसी झिझक के सुर,ताल और रागों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों और परीक्षार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने