उतरौला बलरामपुर - मोहल्ला गांधी नगर स्थित एच आर ए इण्टर कालेज के प्रांगण में प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की होनहार पूर्व छात्रा आंशिक गुप्ता पुत्री रमेश कुमार गुप्ता एडवोकेट एवंआंशिक गुप्ता का महायोगी गोरखनाथ यूनिवर्सिटी के रेडियो लॉजिस्ट विभाग में नियुक्ति होने पर पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। इस उपलब्धि को न केवल विद्यालय बल्कि पूरे उतरौला क्षेत्र के लिए एक गौरव का विषय माना जा रहा है। आंशिक गुप्ता ने अपनी मेहनत,लगन और अनुशासन के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही एच. आर.ए. इण्टर कॉलेज के प्रबन्धक व प्रधाना चार्य, शिक्षक-एवं शिक्षिकाओं ने अपने पूर्व छात्रा को इसकार्य का सराहना करते हुए उन्हे सम्मानित किया, और नगर के गण मान्य लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं भी की।
विद्यालय परिवार ने कहा कि आंशिक गुप्ता की सफलता वर्तमान छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने यह भी सिद्ध कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, तो उसे पाने के लिए निरन्तर प्रयास किया जाना चाहिए,तभी सफलता अवश्य मिलती है। विद्यालय के प्रशासन ने इसे संस्था न की गौरव पूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं लगातार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
आंशिक गुप्ता के चयन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शुभचिंत कों,रिश्तेदारों, मित्रों और सामाजिक संगठ नों के लोगों ने उनको बधाई देने के लिए तांता लग गया। सभी ने मिठाई खिलाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें आशिर्वाद देते हुए नजर आ रहे थे। पूरे दिन शुभ काम नाएं देने वालों का सिलसिला जारी रहा। नगर के विभिन्न सामा जिक संगठनों, व्यापा रियों, अधिवक्ताओं तथा बुद्धि जीवियों ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रति भा शाली युवा क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनते हैं।विद्यालय परिवार ने आंशिक गुप्ता के माता-पिता को भी इस सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि उन्हों ने अपनी बेटी को बेहतर शिक्षा,संस्कार और प्रोत्साहन देकर उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। परिवार की खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुभ कामनाएं देने वालों का लगातार उनके घर पर सभ्रांत व्यक्तियों का आगमन काफी देर तक चलता रहा।
नगर वासियों ने विश्वा स व्यक्त करते हुए कहा कि अंशिका गुप्ता अपने कार्यों से क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देंती रही और भविष्य में भी उतरौला क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश और देश में रोशन करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा, तथा हर कोई उन्हें उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए हार्दिक शुभ कामनाएं दे रहें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know