उत्तर प्रदेश/पूर्वांचल की राजनीति में एक बड़ा नाम जो कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेते ही कांग्रेस पार्टी को पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीयों के नेतृत्व और उनके सहयोग से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।
 हम बात कर रहे हैं उतरौला विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी और पूर्वांचल की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले नेता हसीब खान की, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होते ही पूर्वांचल के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ अपने उच्च पदाधिकारीयों के सहयोग और आशीर्वाद से आगे लगातार बढ़ रहे हैं।
 इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के अगुवाई में एक कार्यक्रम लखनऊ के होटल क्लार्क अवध में हुआ। जिसमें मुस्लिम समाज के उत्थान और नीतियों पर विशेष चर्चा हुई। राजधानी के प्रतिष्ठित होटल क्लार्क अवध में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस नेता हसीब खान भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों मुस्लिम धर्मगुरुओं पूर्व आईएएस और पूर्व आईपीएस अधिकारियों डॉक्टरों इंजीनियरों और समाज के अन्य सम्मानित लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज से जुड़े कई गंभीर और विशेष मुद्दों पर गहन मंथन किया गया। शिक्षा और रोजगार पर काफी फोकस रहा। बैठक में मुस्लिम समाज की प्रगति के लिए समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और आधुनिक संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते तलाशना सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे मुस्लिम समाज तक पहुंचाना यह मुख्य एजेंडा रहा। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता हसीब खान ने पार्टी की नीतियों और इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा से मुस्लिम दलित शोषित और वंचित समाज के साथ खड़ी रही है। और आगे भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी ।कांग्रेस ने मुस्लिम समाज के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं ।उन्हें आज जनता के बीच ले जाने की बेहद जरूरत है। कांग्रेस के कार्यकाल में देश को मुस्लिम राष्ट्रपति मिले कई राज्यों में मुस्लिम मुख्यमंत्री बने और केंद्र सरकार में भी कई महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी मुस्लिम नेताओं को सौंपी गई । हसीब खान ने उपस्थित जमा जनसमूह को कांग्रेस पार्टी की नीतियों और देश निर्माण में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अगुवाई में हुए इस मुस्लिम समाज के उत्थान और नीतियों पर चर्चा की चर्चा पूरे प्रदेश भर में काफी चर्चा हो रही है। अपने वरिष्ठ पदाधिकारी और नेताओं के दिशा निर्देशन में पूर्वांचल के राजनीति में दखल रखने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता हसीब खान लगातार कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए लगे हुए हैं। इस अवसर पर देश और प्रदेश के तमाम मुस्लिम बुद्धिजीवी और समाज सेवी मौजूद रहे।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
 हिंदी संवाद न्यूज 
उत्तर प्रदेश 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने