उतरौला बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के स्थानांतरण एवं पदोन्नति के बाद सोशल मीडिया पर जेबा रिजवान की एक फेसबुक पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। पोस्ट मेंउन्होंने विकास कुमार केकार्य काल को अपने और अपने परिवार के लिए यादगार बताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है। साथ ही साथ पोस्ट के जरिए उन्होंने उन लोगों पर भी परोक्ष रूप से तंज किया है,कि जो भी अधिका रियों के ऊपर दबाव डिमोशन या कार्यवाही का डर दिखाने की बात करते हैं। उस पर जेबा रिजवान ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि विकास कुमार साहब हमारे और हमारे परिवार के लिए भाग्य शाली साबित हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि विकास कुमार के कार्यकाल के दौरान उनके परिवार से जुड़े चार मुकदमों में से न्यायिक राहत मिली है। इनमें एक मामले के हाईकोर्ट से क्वैश होने तथा परिस्थिति यों के बावजूद भी सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ी राहत मिलने का उल्लेख किया गया है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि इसे महज इत्तेफाक माना जाए या वक्त का फैस ला,लेकिन विकास कुमार का कार्यकाल उनके और उनके परि वार के लिए निश्चित रूप से यादगार रहा है और रहेगा। अच्छे काम का रास्तासम्मान और तरक्की की तरफ जेबा रिजवान ने विकास कुमार की पदोन्नति और झांसी में नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि जो लोग अधिकारियों के बारे में ऊपर कादबाव डिमोशन और कार्यवा ही जैसी बातें करते हैं, उन्हें इस घटनाक्रम से सन्देश लेना चाहिए। उनका कहना है कि यदि कोई अधिकारी निष्पक्षता और ईमान दारी से अपना काम करता है तो अच्छे काम का रास्ता आखिरकार सम्मान और तरक्की की ओर ही जाता है। राजनी तिक गलियारों में पोस्ट को माना जा रहा तंज, जेबा रिजवान की इस पोस्ट को राजनीतिक हलकों में महज शुभ कामना सन्देश के बजाय तंज के रूप में भी देखा जा रहा है। दरअसल, बलरामपुर में पूर्व में पुलिस की कार्यवाही और न्यायिक प्रक्रिया को लेकर अलग- अलग पक्षों की ओर से सवाल उठते रहे हैं। वहीं राजनीतिक चर्चाओं में यह भी कहा जाता रहा है कि जमानत मिलने के बावजूद कुछ मामलों में जमानतदारों पर कथित दबाव के कारण रिजवान जहीर की रिहाई में दिक्कतें आती रही।
हालांकि, इन आरोपों पर सम्बन्धित पक्षों के आधिकारिक बयान और दस्तावेज अलग विषय हैं। जेबा रिजवान की मौजूदा फेसबुक पोस्ट में मुख्य रूप से अपने परिवार को मिली न्यायिक राहतों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास कुमार के कार्यकाल को यादगार बताया गया है। पोस्ट के अन्त में जेबा रिजवान ने विकास कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए दिल से बधाई और शुभ कामनाएं दीं। उनकी पोस्ट सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
                
                हिन्दी संवाद न्यूज से
                असगर अली की खबर
                  उतरौला बलरामपुर। 
                  

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने