उतरौला बलरामपुर - देश के राजनीतिक परिदृश्य में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने भारतीय राष्ट्रीयकांग्रेस को अपना पूर्ण रुप से समर्थन देने का आधि कारिक ऐलान कर दिया है। यह घोषणा आज नई दिल्ली में स्थित अखिलभारतीय कांग्रेस कमेटी (AIC C ) मुख्यालय में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान की गई। यह एक महत्व पूर्ण समर्थन है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा,उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं एस सी/एस टी के चेयरमैन  राजेन्द्र पाल गौतम, सीतापुर के सांसद  राकेश राठौर,और  अनिल जय हिन्द की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई।हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाले कद्दावर नेता हसीब खान ने इस रणनीतिक गठ बंधन को धरातल पर उतारने और इसे अमली जामा को पहनाने में सबसे मुख्य और निर्णायक भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर मीडिया को सम्बोधितकरते हुए हसीब खान ने अपने भविष्य कीराज नीतिक दिशा को लेकर बड़ा दावा किया और कहा कि अभी तो यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले समय में देश की कई अन्यराज नीतिक पार्टियां भी या तो कांग्रेस पार्टी में अपना विलय करेंगी या फिर बाहर से अपना पूरा समर्थन देकर 'हाथ' को अपने मज़बूत इरादों को भी ताकत देंगी।कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने समाज विकास क्रांति पार्टी के इस फैसले का पुर जोर स्वागत किया और कहा कि इस समर्थन से लोकतां त्रिक ताकतों को नई ऊर्जा मिलेगी और जमीनी स्तर पर संगठन को और भी अधिक मजबूती मिलेगी।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने