उतरौला बलरामपुर - विधान सभा क्षेत्र 293 उतरौला से समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भावी प्रत्याशी परशुराम वर्मा ने बुधवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ तहसील उतरौला क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में व्यापक रूप से जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव में जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुनीं तथा समाज वादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाने की अपील भी की।
जन-सम्पर्क अभियान के दौरान परशुराम वर्मा ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमलाबोला उन्होंने कहा कि वर्त मान सरकार के कार्य काल में महंगाई, बेरो जगारी और आर्थिक संकट लगातार बढ़ा है, जिससे आमजनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि पहले कई आवश्यक वस्तुएं आम लोगों की पहुंच में थीं, लेकिन अब उनके दामों में भारी वृद्धि हो गई है।उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पहले ड्राइ विंग लाइसेंस बनवाने का खर्च काफी कम था, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में आम लोगों को अधिक आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। उन्होंने स्टील, एलपीजी गैस सिलेंडर, खाद्य तेल, पेट्रोल के अलावाअन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का उल्लेख करते हुए कहा कि महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्गों की कमर तोड़ दी है।परशुराम वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश पर कर्ज का बोझ लगातारबढ़ा हुआ है और बेरोजगा री की स्थिति चिन्ता जनक हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को रोज गार नहीं मिल पा रहा है और बड़ी संख्या में शिक्षित युवक- युवति यो नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। उन्हों ने यह भी कहा कि गरीब परिवारों की संख्या और बढ़ गई है और आर्थिकअसमान ता लगातार गहराती जा रही है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुएकहा कि विद्यार्थियों के सामने अनेक कठिना इयां खड़ी हो गई हैं। उनके अनुसार शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत मुद्दों पर सरकार अपेक्षित कार्य नहीं कर सकी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जनता में चिन्ता का माहौल बना हुआ है।
सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमे शा किसानों,मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ती चली आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में समाज वादी पार्टी की सरकार बनती है तो विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिक ता दी जाएगी, तथा सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का प्रयास किया भीकिया जाएगा। जन-सम्पर्क अभियान के दौरान उन्होंने लोगों से आगा मी विधान सभाचुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थन करने तथा अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता बद लाव चाहती है और समाजवादी पार्टी ही प्रदेश को विकास की नई दिशा दे सकती है।इस अवसर पर उनके साथ भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने गांव- गांव जाकर लोगों से सम्पर्क किया और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया तथा स्थानीय समस्या ओं से भी अवगत कराया।अभियान के अन्त में परशुराम वर्मा ने कहा कि उनका जन-सम्पर्क कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेगा, और वे विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तकपहुंच कर जनता कीआवाज सुनने तथा समाज वादी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुं चाने का कार्य करेंगे।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने