बलरामपुर- 51 वीं यू पी बटालियन एन सी सी बलरामपुर के कार्यवाहक कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुराग गंजवार के निर्देशन में एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में बुधवार को टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित एम एल के कॉलेज व एम पी पी इंटर कॉलेज के कैडेटों को टीबी मुक्त भारत हेतु शपथ भी दिलाया गया।
          जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का उद्देश्य  देश से तपेदिक (टीबी) की बीमारी को खत्म करना है।  टीबी रोगियों को पोषण और अतिरिक्त सहायता देना, सामुदायिक भागीदारी बढ़ाना, तथा समय पर जांच और पूरा इलाज सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि तपेदिक (टीबी) एक संक्रामक रोग है जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया के कारण होता है। टीबी आमतौर पर फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन यह शरीर के अन्य हिस्सों जैसे मस्तिष्क, गुर्दे, रीढ़ आदि को भी प्रभावित कर सकता है। एम एल के पी जी कॉलेज के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान ने सभी का स्वागत करते हुए  कहा कि निक्षय पोषण योजना और निक्षय मित्र पहल के जरिए मरीजों को वित्तीय और पोषण संबंधी सहायता मिलती है, जिससे उनका खर्च कम होता है। साथ ही समुदाय को जागरूक करने से टीबी को लेकर डर और भेदभाव कम होता है। एम पी पी इंटर कॉलेज के एन सी सी अधिकारी  लेफ्टिनेंट मदन लाल ने कहा कि  टीबी के मरीजों की समय पर जांच और इलाज से संक्रमण को आगे फैलने से रोका जाता है।टीबी मुक्त भारत अभियान देश से तपेदिक (टीबी) जैसी गंभीर बीमारी को खत्म करने का एक राष्ट्रीय संकल्प है। इस दौरान कैडेटों को टीबी मुक्त भारत हेतु शपथ भी दिलाया गया।
         इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एस के त्रिपाठी सहित एम एल के कॉलेज व एम पी पी इंटर कॉलेज के लगभग 120 केडेट्स उपस्थित रहे।

                   हिन्दी संवाद न्यूज से
                    रिपोर्टर वी. संघर्ष
                      बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने