बलरामपुर- जिला न्यायालय बलरामपुर में तैनात महिला न्यायिक कर्मी अर्चना सिंह (करीब 45) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कोतवाली देहात क्षेत्र के धुसाह गांव स्थित किराए के कमरे में बेड पर मिला। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो अर्चना सिंह मृत अवस्था में मिलीं। उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
फाइल फोटो
अर्चना सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन/CAW (महिलाओं के विरुद्ध अपराध) कोर्ट में पेशकार के पद पर तैनात थीं। वह मूल रूप से जरवल रोड, बहराइच की रहने वाली थीं और कई वर्षों से बलरामपुर में रहकर न्यायालय में सेवाएं दे रही थीं।
परिजनों के अनुसार अर्चना कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और उन्हें किडनी संबंधी बीमारी भी थी। चिकित्सक पीके तिवारी ने बताया कि जांच में पल्स व ब्लड प्रेशर नहीं मिला तथा ईसीजी में फ्लैट लाइन आई। चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। चोट कैसे लगी, यह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा।
अर्चना की इकलौती बेटी हरिद्वार से बलरामपुर के लिए रवाना हो गई है। घटना की सूचना से न्यायालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know