बलरामपुर -माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर में विभिन्न स्कूलों/विभागों में अतिथि शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का चरणबद्ध कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में 7 अगस्त को School of Computer Science तथा 8 अगस्त 2026 को School of Legal Studies के लिए वॉक-इन इंटरव्यू सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी दिनों में School of Agriculture, School of Commerce तथा School of General & Applied Geography के अभ्यर्थियों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार School of Agriculture के अंतर्गत Agronomy, Agro-forestry & Sugarcane तथा Soil & Agricultural Chemistry विषयों के लिए साक्षात्कार 10 अगस्त 2026 (सोमवार) को होगा। वहीं School of Commerce के अभ्यर्थियों का वॉक-इन इंटरव्यू 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा।
इसी क्रम में School of General & Applied Geography के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 12 एवं 13 अगस्त 2026 (बुधवार एवं गुरुवार) को निर्धारित है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार School of General & Applied Geography के अभ्यर्थियों को ई-मेल एवं फोन कॉल के माध्यम से यह सूचित किया जाएगा कि उनका साक्षात्कार 12 अगस्त अथवा 13 अगस्त को किस दिन होगा।
सभी निर्धारित साक्षात्कार कोयलरा स्थित माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर परिसर में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है। निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। School of Computer Science एवं School of Legal Studies में निर्धारित वॉक-इन इंटरव्यू पूर्ण होने के बाद अब अन्य स्कूलों के लिए निर्धारित साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
अभ्यर्थी वॉक-इन इंटरव्यू से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mpublb.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय से उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अपील की है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know