बलरामपुर- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन,तुलसी पार्क में आगामी "हर घर तिरंगा" एवं तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत "वंदे मातरम्" के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने की।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू', निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, मनोज तिवारी, चेयरमैन प्रिन्स वर्मा, रवि वर्मा, कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र पाण्डेय, सह संयोजक अवधेश तिवारी 'तरुण', ललिता तिवारी, दुष्यन्त चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह 'पिंकी', वंदना पासवान, संजय शुक्ल, जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह 'पिंकू', बिन्दू विश्वकर्मा, डी.पी. सिंह बैस, अवधेश पाण्डेय, झूमा सिंह, साधना पाण्डेय सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं सभी मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि "हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति का जनआंदोलन है। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाए और अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा यात्रा से जोड़े। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देता है। हमें इस अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाना है।"
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में राष्ट्रीय चेतना का पर्व बन चुका है। बलरामपुर जनपद में भी प्रत्येक बूथ,शक्ति केन्द्र और मंडल स्तर पर भव्य तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। सभी कार्यकर्ता पूर्ण उत्साह एवं अनुशासन के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटें तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान और उसके महत्व के प्रति जागरूक करें।"
कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, तिरंगा यात्राओं के आयोजन, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने