जलालपुर, अम्बेडकरनगर।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र त्रिपाठी ने शिवनाथ त्रिपाठी उर्फ बबलू को जिलाध्यक्ष पद के लिए नामित किया है। इस घोषणा के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारी का भव्य स्वागत किया।
समारोह में वरिष्ठ नेताओं ने शिवनाथ त्रिपाठी को पुष्पमाला पहनाकर तथा मिष्ठान्न वितरण कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र, शाश्वत मिश्र, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, सुरेश गुप्त, राधेश्याम शुक्ला,विकास कुमार सोनकर, विकास निषाद, राजेश शर्मा, राजकुमार जायसवाल एवं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिवनाथ त्रिपाठी ने आभार जताते हुए प्रतिबद्धता दोहराई कि वे समाज की आकांक्षाओं पर पूर्ण निष्ठा से खरा उतरेंगे तथा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को सर्वोपरि रखते हुए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

समारोह के दौरान आगामी कार्ययोजना को लेकर टीम-निर्माण पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। संगठनात्मक ढाँचे को सुदृढ़ बनाने हेतु सामूहिक प्रयास पर सहमति व्यक्त की।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने