उतरौला बलरामपुर- 22 अगस्त 2026 दिन शनिवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हसीब खान का चंदौली, वाराणसी में तूफानी दौरा में विशि ष्ट अतिथि के रूप में उनके साथ दिखीं साउथ एक्ट्रेस जारा खान, के आने से चुनावों से पहले मची राजनीतिक हलचल होने के साथ चौहान समाज ने देश की आजादी के समय नमक बेचकर स्वतंत्रता संग्राम में दिया था अभूतपूर्व योगदान में हसीब खान आज जनपद चंदौली और वाराणसी में उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता हसीब खान का भव्य और ऐतिहासिक दौरा सम्पन्न हुआ। इस दौरान विशिष्ट अतिथि (चीफ गेस्ट) के रूप में दक्षिण भारतीय फिल्मों की बेहद लोक प्रिय अभिनेत्री जारा खान पूरे समय उनके साथ मौजूद रहीं।सूत्रों ने बताया कि राजनीतिक गलियारों से चूनकर आ रही खबरों के मुताबि क अभिनेत्री जारा खान बहुत जल्द औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं और आगामी विधान सभा चुनावों में सूबे की किसी भी महत्वपूर्ण सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। हसीब खान और एक्ट्रेस जारा खान की एक झलक पाने के लिए पूरे इस कार्यक्रम के दौरान भारी जन सैलाब सा उमड़ पड़ा।दिन भर के तूफानी दौरे का पूरा ब्यौरा इस प्रकार रहा,चौहान समाज के योगदान को किया नमन अप राह्न 03 बजकर 30 मिनट पर सहजौर में सम्राट पृथ्वी राज चौहान के बैनर तले आयोजित अखिलेश चौहान के संयोजन में आयोजित चौहान समाज के भव्य कार्य क्रम में शिरकत करते हुए हसीब खान ने समाज के गौरव शाली इतिहास को याद किया, उन्होंने अपने भावुक सम्बोधन में कहा कि चौहान समाज ने देश की आजादी के समय नमक बेचकर स्वतंत्र ता संग्राम में अपना अभूत पूर्व योगदान दिया था, जिसे देश कभी नहीं भूल सक ता है। उन्होंने समाज के लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से जोड़ते हुए हर सम्भव मदद का करने का भरोसा दिलाया, इस भव्य स्वागत समारोह में हसीब खान और विशिष्ट अतिथि जारा खान सुबह लगभग 07:00 बजे लखनऊ से रवाना होकर दोप हर लगभग 01:00 बजे पड़ाव (मुगल सराय) पहुंची। वहां पहले से ही मौजूद किफलैन सिद्दीकी और उनकी पूरी टीम के साथ हजारों की संख्या में उत्साहित कांग्रेस पार्टी पदाधि कारी व कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और गगन भेदी नारों के साथ दोनों नेताओं का फूल-माला पहनाकर और फूलो की वर्षा कर उनका भव्य तरी के से स्वागत किया गया।अल्पसंख्यक समाज से संवाद दोपहर लगभग 02 बजकर 30 मिनट पर दुलहीपुर बिसौरी में महेन्द्र प्रधान एवं किफलैन सिद्दीकी की टीम ने अल्प संख्यक समाज के एक विशेष कार्यक्रम में दोनों नेता ओं ने शिरकत की। इसके बाद,शाम लग भग 04:बजकर 30 मिनट पर मोहम्मदपुर (सकुरबाद) में भी अल्प संख्यक समाज के एक अन्य बड़ेकार्य क्रम को सम्बोधित करते हुए व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की, अपराह्न लगभग 03:00 बजे कोयला मण्डी चंदासी में स्थानीय नियाज़ अहमद भाई के अगु आई मे कोयला व्यापा रियों के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई। हसीब खान ने आये हुए सभी व्यापा रियों की गम्भीर समस्याओं को सुना और उन्हें हर स्तर पर उठाने का आश्वासन भी दिया। जनसभा और रात्रि विश्राम लग भग शाम 05 बजकर 30 मिनट चौरहट में आयोजित एकविशाल जनसभा को सम्बोधि त करते हुए नेताओं ने सत्ता पक्ष की जन विरोधी नीतियों पर जमकर प्रहार किया। इसके बाद शाम लग भग 06 बजकर 30 मिनट पर यह काफि ला मुगल सराय पहुंचा जहां रात्रि विश्राम का कार्य क्रम तय किया गया था। हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाले हसीब खान के इस दौरे और दक्षिण भारतीय अभि नेत्री जारा खान की सक्रिय मौजूदगी के बाद क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर दिखाई पड़ रहा था। वहीं जारा खान के कांग्रेस पार्टी में आने की अटकलों ने राज्य की सियासत में भी नई हलचल पैदा कर दी है।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                असगर अली की खबर
                  उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने