समाजसेवी कुलदीप माइती का भव्य स्वागत।
लखनऊ, 31 अगस्त 2026
कोलकाता से लखनऊ पहुंचे प्रसिद्ध समाजसेवी कुलदीप माइती का आज राजधानी लखनऊ में बड़े ही धूमधाम और जोश के साथ भव्य स्वागत किया गया।
लखनऊ एयरपोर्ट पर भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ श्री माइती का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने "कुलदीप माइती जिंदाबाद" और "देवेंद्र तिवारी जिंदाबाद" के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।
स्वागत समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए श्री कुलदीप माइती ने कहा, "मैं लखनऊ की जनता-जनार्दन का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, इतना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए। मुझे बहुत अच्छा लगा लखनऊ आकर।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं यहां एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने आया था, पर आप लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया कि मेरा दिल गदगद हो गया है। लखनऊ का यह अपनापन मैं कभी नहीं भूलूंगा।"
इस अवसर पर भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी जी ने कहा कि श्री कुलदीप माइती जैसे कर्मठ, जनप्रिय और समाजसेवी का लखनऊ आगमन हम सभी के लिए गर्व की बात है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से सामाजिक कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
इस स्वागत कार्यक्रम में भारतीय किसान मंच के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know