नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेसी नेता उज्जवल पाठक को हमीरपुर पुलिस ने किया हाऊस अरैस्ट 



रिपोर्ट -- सैय्यद जावेद अखतर--


उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने  कांग्रेस  नेता उज्जवल पाठक को किया  हाऊस अरैस्ट। दरअसल नेता  प्रतिपक्ष  राहुल गांधी को  प्रयागराज में  आयोजित " छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में शामिल होना  था, उनके आह्वाहन  पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिये प्रदेश भर से बडी तादाद में कांग्रेसियों को प्रयागराज जाना था, लेकिन इस बात की भनक लगते ही हमीरपुर  पुलिस ने कांंग्रेसी नेता के धर पहुंचकर उनको  सुबह से ही हाऊस  अरैस्ट कर लिया और उनके आवागमन पर पाबंदी लगादी। वही  अरैस्टिंग के दौरान कांग्रेसी नेता ने नाराजगी जताते हुये  कहा कि, भाजपा सरकार ने  कायराना कदम उठाते हुए पुलिस भेज कर उनको उनके  ही आवास में नजरबंद कर दिया है l सरकार का ये  कदम पूरी तरह  असंवैधानिक,अलोकतांत्रिक और  अनैतिक है l क्योंकि  सरकार ने उनसे  कार्यक्रम मे शामिल होने  की आजादी छीनकर उनके  मौलिक अधिकारों का हनन किया गया  है। लेकिन  कांग्रेसी गांधीवादी हैं, न तो डरेंगे और न ही झुकेंगें। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने