की योजना बैठक संपन्न बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा लखनऊ जिला इकाई
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ जिला इकाई की आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर योजना बैठक विंध्यवासिनी गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री धीरू पांडे ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह ने आगामी 22 जुलाई को प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों को पार्टी के कार्यक्रमों से जोड़ने पर भी विशेष बल दिया।
जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य ने सभी पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों एवं प्रवासियों से लगातार मंडलों में बैठकें एवं जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ अध्यक्ष की सम्मेलन में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक को बीकेटी विधानसभा के विधायक योगेश शुक्ला तथा मलिहाबाद विधानसभा की विधायक श्रीमती जय देवी कौशल ने भी संबोधित किया और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
जिला मीडिया प्रभारी चिंतामणि पांडेय ने बताया कि बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, रामनिवास यादव, श्रीकृष्ण लोधी, संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा वर्मा, के.के. अवस्थी, हंसराज रावत, हंसराज लोधी, अरविंद यादव, जिला महामंत्री गौरव सिंह चौहान, अंकित गुप्ता, जिला मंत्री विवेक सिंह, राजू कश्यप, कामता रावत, संजीव मिश्रा, प्रतिमा सिंह, जिला कार्यालय मंत्री रवि राज लोधी, कोषाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी, रवि द्विवेदी, अजित यादव,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिशिर यादव, अतुल मिश्रा, मुकेश गुप्ता, सुनीता पांडेय, अनिता तिवारी, पिंकी शर्मा, संगीता मिश्रा, रेनु श्रीवास्तव सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी एवं मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।





.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know