हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता, सामूहिक शक्ति और राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक
                         -श्री  केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: 10 अगस्त, 2026

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ देश की एकता, सामूहिक शक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना का जीवंत प्रतीक बन चुका है। यह अभियान प्रत्येक देशवासी में राष्ट्र के प्रति गौरव और समर्पण की भावना को मजबूत करने के साथ ही ‘विकसित भारत’ के निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का जुड़ना इस राष्ट्रीय उत्सव को और अधिक गौरवपूर्ण, भावनात्मक एवं विशेष बना रहा है। ‘वन्दे मातरम’ ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और स्वाधीनता की भावना का संचार किया था और आज भी यह गीत हमारी राष्ट्रीय चेतना एवं गौरव का प्रतीक है।
उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि तिरंगा यात्राओं, तिरंगा रैलियों और सामूहिक ‘वन्दे मातरम्’ गायन के माध्यम से इस राष्ट्रव्यापी अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागी बनें। प्रत्येक नागरिक अपने घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराए और परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी इस अभियान से जोड़े।
श्री मौर्य ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और गौरव की अभिव्यक्ति है। जब देश का प्रत्येक घर तिरंगे के रंग में रंगेगा, तब भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक सशक्त होकर सामने आएगी।
उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे ींतहींतजपतंदहंण्बवउ पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं और ‘हर घर तिरंगा’ को जन-जन का उत्सव बनाएं।
सम्पर्क सूत्र- बी0एल0 यादव

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने