------कुरारा का बेरी इंन्दपुरी बिन्दपुरी खस्ताहाल मार्ग ----


उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े क्षेत्र बुन्देलखण्ड के हमीरपुर के कुरारा बेरी के इंदपुरी बिंदपुरी मार्ग में ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर कीचड़, पानी और गढ्ढों से युक्त मार्ग से निकलने को हैं मजबूर। जबकि जिम्मेदार अधिकारी सरकार की गड्ढा मुक्त योजना का मज़ाक़ उड़ाते नजर आ रहे हैं। वहीं ये नजारा सदर तहसीलदार ने भी देखा, लेकिन वो पानी और कीचड़ भरी इस सड़क से अपनी गाड़ी में बैठकर आसानी से निकल गये, जबकि पैदल और बाइक से चलने वाले ग्रामवासी अपनी जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से सफ़र करने को हैं मजबूर। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने इस मार्ग को जल्दी ही ठीक नहीं कराया, तो उन्हें आंदोलन करने के लिये मजबूर होना पड़ेगा।


  



Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने