संगीता तिवारी ट्रस्ट का भव्य 'रामायण मंचन' मुंबई में हुआ सफल, उमड़ी भारी भीड़
2. *आशीष शेलार और आशीष जैसवाल की उपस्थिति में मुंबई में हुआ भव्य रामायण मंचन, दीपक तिवारी और संगीता तिवारी ने बिखेरा सांस्कृतिक वैभव
कला, संस्कृति और भक्ति का संगम: संगीता तिवारी ट्रस्ट के रामायण मंचन में शामिल हुए दिग्गज
मुंबई, 13 अगस्त 2026 ! फिल्म
अभिनेत्री, कथक नृत्यांगना और समाजसेवी संगीता तिवारी एवं दीपक तिवारी द्वारा आयोजित भव्य 'रामायण मंचन' मुंबई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संगीता तिवारी ट्रस्ट द्वारा प्रस्तुत इस दिव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की मर्यादा, धर्म, भक्ति और सत्य के संदेश को संगीत, नृत्य, अभिनय और संवादों के माध्यम से जीवंत किया गया।
कार्यक्रम में मुंबई की जनता की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा हॉल भक्ति और उत्साह से गूंज उठा।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री श्री आशीष शेलार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ वित्त मंत्री श्री आशीष जैसवाल भी विशेष अतिथि के रूप में मंच पर विराजमान थे।
कार्यक्रम में सिद्धिविनायक ट्रेजर पवन त्रिपाठी, हमारा महानगर पेपर और बी आई एस के डायरेक्टर गीता सिंह, फिल्म ऐक्टर दीपक पाराशर, बिजनेसमैन गणपत कोठारी, एस. डी. चौबे, माधुरी भैयाजी, डॉ. निखिल तारी, शंकर रोहरा, राजेश नेगी, हेमंत, डॉ. संकेत पुजारा, डॉ. अजय दुबे, पप्पू खन्ना, निर्देशक अजय गुप्ता, शब्बीर शेख, गणपत कोठारे, उमाकांत अग्निहोत्री,संजय भूषण पटियाला सहित समाज के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इसके अलावा शहर के प्रतिष्ठित लोग और संगीता तिवारी जी के प्रशंसक भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने।
इस मंचन में संगीता तिवारी ने अपनी कथक कला और अभिनय से रामायण के प्रसंगों को विशेष आकर्षक बना दिया। दीपक तिवारी के निर्देशन और आयोजन क्षमता ने पूरे कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि _"संगीता तिवारी ट्रस्ट द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। ऐसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हमारी युवा पीढ़ी को सनातन मूल्यों और भारतीय संस्कृति से जोड़ती हैं।"_
संगीता तिवारी ने कहा, _“कला मेरी पहचान है, संस्कृति मेरा संस्कार और सेवा मेरा संकल्प। रामायण मंचन के माध्यम से हमारा उद्देश्य समाज में प्रेम, मर्यादा और संस्कार का संदेश फैलाना है।”_ दीपक तिवारी ने सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
अभिनय, नृत्य और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संगीता तिवारी ने ‘जाइब सजना के देश’, ‘देवरजी’, ‘ए बलम परदेसी’, ‘धुरंधर’, ‘रामपुर के लक्ष्मण’, ‘ओम जय जगदीश’ जैसी फिल्मों में काम किया है। संगीता तिवारी ट्रस्ट निरंतर सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है।
यह आयोजन मुंबई में कला और संस्कृति के प्रति लोगों के जुड़ाव का प्रतीक बन गया।
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)


.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know